दिव्य दरबार · प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार · सभी के लिए निःशुल्क प्रवेशENहिं

'ऊर्जा संचय समागम' क्या है?

अब तक संसार में बॉडी डिटॉक्स अर्थात शरीर शुद्धि के लिए तो बहुत प्रोग्राम बने हैं, लेकिन ‘ऊर्जा संचय समागम’ माइंड डिटॉक्स, ‘बुद्धि की शुद्धि’ करने के लिए है । भारत के प्राचीन परंपराओं में अनेकों एसी विधियाँ है जिससे हम एक योग्य गुरु के मार्गदर्शन में ‘बुद्धि की शुद्धि’ करके अपने जीवन को धन्य और सफल बना सकते हैं । एवं संसार में एक सार्थक जीवन जीते हुए हम जीवन के परम उद्देश्य मोक्ष के द्वार तक पहुँच सकते हैं । यह नकारात्मक विचारों, नकारात्मक ऊर्जाओं, नकारात्मक क्रियाओं को जड़ से उखाड़ फेंकने एवं अपने जीवन को सकारात्मक विचारों, सकारात्मक ऊर्जाओं एवं सकारात्मक क्रियाओं से भरने की प्रक्रिया है । यह तीन दिन का सत्र होता है जिसमें परम पूज्य ‘श्री बागेश्वर धाम सरकार’ जीवन जीने की कला सिखाते हुए हैं ।

परिचय

'ऊर्जा संचय समागम' किनके लिए है?

जो भी व्यक्ति अपनी तितर-बितर बिखरी हुई ऊर्जाओं को एकाग्र कर के एक दिशा में लगाना चाहता है, जो भी व्यक्ति अपने अस्त-व्यस्त जीवन को सुव्यवस्थित करना चाहता है ‘ऊर्जा संचय समागम’ उसके लिए है । एवं ये उन सभी के लिए है जो:

अपने जीवन से नकारात्मकता हटाकर सकारात्मकता चाहते हैं।
जो भी मनुष्य ईश्वर की प्राप्ति करना चाहते हैं।
रामकाज, राष्ट्रकाज, गुरुकाज करना चाहते हैं।
मोक्ष के आकांक्षी हैं।
इस संसार में रह कर अपने जीवन के सभी काम सफलतापूर्वक करना चाहते हैं।
अपने प्रोफ़ेशनल करियर में सर्वोत्तम, सर्वोच्च उन्नति पाना चाहता हैं।
अपने व्यापार, धन्धे, दुकान आदि में वैभव व सम्पन्नता पाना चाहते हैं।
अपने पारिवारिक संबंधों को सौहार्दपूर्ण बनाना चाहते हैं।
अपने परिवार में प्रेमपूर्वक रहना चाहते हैं।
अपने जीवन में समृद्धि, सुख व शांति चाहते हैं।
अब तक के

‘ऊर्जा संचय समागम’ स्थान